छत्तीसगढ़

अधिकारी के बेटे की मिली लाश, हत्या की आशंका

Nilmani Pal
4 Nov 2024 1:21 PM IST
अधिकारी के बेटे की मिली लाश, हत्या की आशंका
x
ब्रेकिंग

कोरबा korba news। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम हुंकरा में रविवार सुबह एक अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत सरपंच को सूचना दी, जिसके बाद कटघोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान कोरबा जिला मुख्यालय के समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक जिला परियोजना अधिकारी कृष्ण गोपाल भारद्वाज के पुत्र अभिषेक भारद्वाज (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिलासपुर में 12वीं कक्षा का छात्र था और पिछले एक माह से अपने घर आया हुआ था। Katghora Police Station

हुंकरा गांव के पहाड़ी इलाके में ग्रामीणों ने सुबह एक अधजली लाश देखी, जिसके पास मृतक की साइकिल और चप्पल भी पड़ी मिली। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शिनाख्त की कार्रवाई की और मृतक के परिजनों को सूचित किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात अभिषेक साइकिल लेकर घर से निकला था और सुबह उसकी अधजली लाश मिली।

मामले को संदिग्ध को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड की मदद ली है। पुलिस कहा कि पीएम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

Next Story