छत्तीसगढ़

अधिकारी के बेटे की डैम में मौत

Nilmani Pal
20 Aug 2023 2:17 PM IST
अधिकारी के बेटे की डैम में मौत
x
छग

रायगढ़। जिले के टीपाखोल डैम में डूब गए युवक की लाश रविवार को बरामद हो गई है। मृतक शेखर शर्मा (25) जेपीएल कंपनी के AGM अजय शर्मा का बेटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र में स्थित JPL कंपनी के AGM अजय शर्मा का बेटा शेखर शर्मा पंजाब के चंडीगढ़ में जॉब करता था। परिजनों को बिना बताए वो शनिवार को रायगढ़ पहुंचा और अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने टीपाखोल चला गया। यहां शाम करीब साढ़े 5 बजे नहाने के दौरान शेखर गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोस्त उसे बचाने के बजाय मौके से भागने लगे।

इस बीच वहां मौजूद लोगों के पूछने पर शेखर के दोस्तों ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कोतरा रोड थाने को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। अंधेरा हो जाने के कारण युवक की लाश नहीं मिल सकी थी। इधर पुलिस ने जब युवक के पिता अजय शर्मा को मामले की जानकारी दी, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बेटा तो चंडीगढ़ में है। उन्हें उसके छत्तीसगढ़ आने की जानकारी ही नहीं थी।

Next Story