छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक और उनकी धर्मपत्नी सहित अधिकारियों ने खाई बासी

Nil dhankar
1 May 2022 2:21 PM IST
पुलिस अधीक्षक और उनकी धर्मपत्नी सहित अधिकारियों ने खाई बासी
x

धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए श्रमिकों के सम्मान में धमतरी पुलिस ने बोरे बासी खाकर उत्सव मनाया गया। 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए, श्रमिकों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर सपत्निक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने धमतरी पुलिस ने पुलिस कम्पोजिट बिल्डिंग रूद्री में बोरे बासी भोजन का समारोह के रूप में आयोजन किया।

राजपत्रित अधिकारी जी.सी.पति उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, मणीशंकर चंद्रा उप पुलिस अधीक्षक यातायात,रागिनी मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक, के.देव राजू रक्षित निरीक्षक , भूनेश्वर नाग थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा इस आयोजन में सम्मिलित होकर बोरे बासी भोजन को ग्रहण कर अत्यंत आनंदित एवं गौरवान्वित महसूस किए। जिले के सभी अनुभाग,ईकाइयों में बोरे बासी का आयोजन किया गया है।

Next Story