छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों को दी गई विदाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की सेवा की सराहना

Nilmani Pal
31 Jan 2023 10:30 AM GMT
सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों को दी गई विदाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की सेवा की सराहना
x

रायपुर। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए दो अधिकारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने दोनो पुलिस अधिकारियों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक पी. अनुराधा राव एवं सहायक उपनिरीक्षक सोनी लाल कौशिक शामिल हैं।

निरीक्षक पी. अनुराधा राव वर्ष 1982 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में महिला आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना कोतवाली, पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला विशेष शाखा, थाना सिविल लाईन, महिला थाना एवं पुनः थाना सिविल लाईन में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 40 वर्षों की सेवा पश्चात आज सेवानिवृत्ति हुई।

सहायक उपनिरीक्षक सोनी लाल कौशिक वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में जिला रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना कोतवाली, सिहावा, राजिम, टिकरापारा, मौदहापारा, गिधपुरी चैकी एवं यातायात में अपनी सेवाएं दी। पुलिस विभाग में 34 वर्षों की सेवा पश्चात सेवानिवृत्ति हुए।

Next Story