छत्तीसगढ़

मंत्री के सामने खोल दी अफसरों की पोल, बुजुर्ग की बात सुनकर हैरान हुए टीएस सिंहदेव

Nil dhankar
26 July 2023 1:11 PM IST
मंत्री के सामने खोल दी अफसरों की पोल, बुजुर्ग की बात सुनकर हैरान हुए टीएस सिंहदेव
x
छग

अंबिकापुर। अधिकारी सुनते नहीं, आपके प्रतिनिधि को कोई समस्या बताए तो कहते हैं, कि बाबा को बताइए अब आप लोग ही नहीं सुनेंगे तो कौन सुनेगा बाबा..? सरकारी सिस्टम की असलियत सरकारी अफसरों और सरकार के सामने जाहिर करने का ये वीडियो तब का है जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे हुए थे।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने यह सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें जन चौपाल में हाथों में लोटा लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति की इतनी खरी-खोटी सुननी पड़ेगी। इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति हाथ में लोटा लिए सरकारी तंत्र के फैलियर होने की बात कहते हुए सवालों की झड़ी लगा दी। इसके साथ ही नगर निगम के द्वारा वार्डों में किए गए जा रहे कार्यों की पोल खोल कर रख दी। इधर उपमुख्यमंत्री बुजुर्ग व्यक्ति को आश्वासन देते हुए नजर आए तो वहीं उपमुख्यमंत्री के जवाबों के साथ बुजुर्ग व्यक्ति के सवालों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Next Story