छत्तीसगढ़
रिश्वत के नाम पर अफसर कर रहे प्रताड़ित, शिक्षक के पोस्ट से मचा हड़कंप
Nil dhankar
30 Dec 2021 9:10 AM IST

x
जशपुर। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखण्ड में पदस्थ के शासकीय शिक्षक ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है कि पूरे शिक्षा विभाग में इस पोस्ट के बाद हड़कंप मच गया है। शारीरिक रूप से विकलांग इस शिक्षक ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा उसे और उसकी पत्नी जो कि सरकारी शिक्षक है दोनों को रिश्वत के खातिर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
शिक्षक का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी और उनसे जुड़े कुछ लोग काफी लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं ।उनके साथ गाली गलौज किया जाता है और धक्के मारकर बाहर कर देने की बात कही जाती है। शिक्षक ने बताया है कि उसे किस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है ,किनके द्वारा रिश्वत मांगे जा रहे है इन सबका उसके पास पक्के सबूत हैं ,ऑडियो रिकार्डिंग है समय आने पर इन सबको सार्वजनिक किया जाएगा।
Next Story





