छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए अधिकारियों कर्मचारियों ने लिया सामूहिक शपथ

Nil dhankar
26 March 2024 4:57 PM IST
लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए अधिकारियों कर्मचारियों ने लिया सामूहिक शपथ
x

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले के कार्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए सभी कार्यालय के प्रभारी अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मतदान के लिए शपथ सामूहिक रूप लिया जा रहा है। जिन कार्यालय में सामूहिक मतदान शपथ लिया गया, उनमें नगरपालिका परिषद सारंगढ़, लोक साहित्य यांत्रिकी कार्यालय सारंगढ़, नगर पंचायत सरसीवां और बिलाईगढ़, लोक निर्माण विभाग बिलाईगढ़ शामिल है। शपथ के दौरान एसडीओ पीएचई कमल कंवर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी पी सी कुर्रे, नगरपालिका सारंगढ़ के लिपिक रोशन यादव आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुचारू संचालन के लिए सीएमएचओ डॉ अवधेश पाणिग्राही ने समस्त सेक्टर प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्वाचन अवधि और मतदान दिवस के लिए आवश्यक तैयारी, डॉक्टर और सहयोगी टीम ड्यूटी, दवाई व्यवस्था और आचार संहिता में स्वास्थ्य व्यवस्था बनाये रखने के लिए चर्चा किया गया और रणनीति तैयार किया गया। इस अवसर पर बीएमओ डॉक्टर सिदार, डीपीएम एन एल इजरदार, डॉ रितेश सेन, ओमप्रकाश कुर्रे, चंद्रकुमार पटेल आदि उपस्थित थे।

Next Story