छत्तीसगढ़
अधिकारी-कर्मचारी नियमित रूप से फील्ड विजिट कर कार्यों की सतत् माॅनिटरिंग करें: कलेक्टर
Shantanu Roy
3 Sept 2024 9:40 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर केन्द्र व राज्य शासन के अंतर्गत जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होेंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर विभागीय कार्यों का सतत् माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिससे कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। चन्द्रवाल ने कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना बनाने के पूर्व फील्ड का मुआयना करने से वस्तुस्थिति का भलि-भांति आंकलन हो जाता है।
जिससे योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं मदद मिलने के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के नियमित रूप से फील्ड विजिट करने से शासकीय कामकाज में कसावट भी आता है। बैठक में चन्द्रवाल ने राजस्व अधिकारियों से उनके द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में चन्द्रवाल ने मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं राज्य शासन से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर चन्द्रवाल ने जिला प्रशासन द्वारा जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के अंतिम छोर पर सुदूर वनांचल के आदिवासी बाहुल्य ग्राम हुच्चेटोला के ग्रामीणों के आय को दुगुना करने हेतु किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होेंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्राम हुच्चेटोला का नियमित रूप से भ्रमण कर ग्रामीणों की मांग एवं स्थानीय परिस्थिति के आधार पर इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
चन्द्रवाल ने पशुपालन विभाग के उप संचालक से ग्राम हुच्चेटोला के ग्रामीणों को उनके रूचि के अनुसार पशुपालन, व्यवसाय तथा अन्य विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कर उनके आय को दुगुना करने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। इसी तरह उन्होेंने कृषि विभाग के उप संचालक से ग्राम हुच्चेटोला में उनके विभाग के द्वारा बारहमासी एवं उन्नत प्रजाति के फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने के अलावा उन्होेंने आधुनिक कृषि यंत्रों एवं खाद, बीज की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध मंे जानकारी ली। इसी तरह उन्होंने श्रम, महिला एवं बाल विकास, क्रेडा आदि विभागों द्वारा ग्राम हुच्चेटोला के ग्रामीणों के आय को दुगुना करने हेतु किए जा रहे उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की। चन्द्रवाल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डीलोहारा से जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में 30 अगस्त को आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय में पानी की समुचित आपूर्ति सुनिचित करने हेतु की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को इसका समुचित प्रचार-प्रसार कराने को कहा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





