छत्तीसगढ़
राजभवन सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर नक्सलवाद और हिंसा के विरूद्ध ली शपथ
Nil dhankar
25 May 2022 1:10 PM IST

x
रायपुर। आज झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, सुरक्षाबलों के जवान एवं अन्य भाई-बहनों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया और नक्सलवाद और सभी प्रकार की हिंसा के विरूद्ध शपथ ली।
इस अवसर पर समस्त कर्मचारियों ने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता पर दृढ़ विश्वास रखते हुए, नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की निष्ठापूर्वक शपथ ली। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को पहले की तरह शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़संकल्पित रहने की शपथ ली।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव दीपक कुमार अग्रवाल, नियंत्रक हरबंश मिरी, डॉ. रूपल पुरोहित एवं डॉ. शिशिर साहू सहित राजभवन सचिवालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Story





