छत्तीसगढ़

अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिला पंचायत परिसर की सफाई की

Shantanu Roy
24 Nov 2024 12:17 AM IST
अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिला पंचायत परिसर की सफाई की
x
छग
Jashpur. जशपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कलेक्टर रोहित व्यास की अभिनव पहल सुघ्घर कार्यालय स्वच्छ कार्यालय के तहत स्वच्छ श्रमदान का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आज जिला पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा जिला पंचायत परिसर में सफाई के उद्देश्य से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया, एवं सुघ्घर कार्यालय की परिकल्पना को साकार करने की पहल की शुरूआत कि गई। इस श्रमदान में कार्यालय जिला पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यालय को स्वच्छ बनाने मे अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ लिया एवं भविष्य में कार्यालय को स्वच्छ बनाए रखने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई।
Next Story