छत्तीसगढ़

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने किया हड़ताल खत्म करने का ऐलान

Nilmani Pal
2 Sept 2022 1:12 PM IST
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने किया हड़ताल खत्म करने का ऐलान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों का हड़ताल खत्म हो गया है. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की मध्यस्थता बैठक के बाद फैसला लिया गया है. दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे. कल कमर्चारियों की 5 घंटे बैठक हुई थी.

इसके पहले डीए के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है. हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे हैं, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है. मैं फिर से अपील करता हूं, काम पर वापस आएं कर्मचारी. हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story