छत्तीसगढ़

क्वान्टीफायबल डाटा आयोग का कार्यालय सागौन बंगला परिसर रायपुर में प्रारंभ

jantaserishta.com
27 July 2021 6:25 PM IST
क्वान्टीफायबल डाटा आयोग का कार्यालय सागौन बंगला परिसर रायपुर में प्रारंभ
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ क्वान्टीफायबल डाटा आयोग का गठन किया गया है। जिसका कार्यालय पी.डब्ल्यू.डी. चौक, सागौन बंगला परिसर, कटोरा तालाब, रायपुर में प्रारंभ हो चुका है। अन्य पिछड़े वर्ग की संख्या से संबंधित यदि कोई जानकारी देना चाहते हैं, तो कार्यालयीन समय में इस परिसर में आकर जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं।

डाटा आयोग के निर्देश पर चिप्स द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से डाटा एकत्रिकरण का कार्य किया जावेगा। इस हेतु अनुसूचित क्षेत्रों में दो पंचायत पर एक तथा मैदानी क्षेत्रों में चार पंचायत पर एक सुपरवाईजर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में चिप्स द्वारा सुपरवाईजरों के लिए प्रशिक्षण आज 27 जुलाई 2021 से प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण ऑनलाईन किया गया है। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ आयोग के अध्यक्ष सी.एल. पटेल, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश के द्वारा वर्चुअल रूप से किया गया। इस अवसर पर आयोग के सचिव श्री बी.सी. साहू द्वारा आयोग के गठन एवं कार्यों की पृष्ठभूमि के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को संक्षिप्त रूप से बताया गया। प्रशिक्षणार्थियों को वेब पोर्टल का तकनीकी मार्गदर्शन चिप्स की कन्सलटेंट श्रीमती दिव्या किरण एवं उनके सहयोग साथियों के द्वारा दिया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story