छत्तीसगढ़
जरूरत में दी नौकरी, फिर नजदीकियां बढ़ीं…अब उसी युवती पर 4 लाख की ब्लैकमेलिंग का आरोप
jantaserishta.com
13 Nov 2026 3:18 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: मेडिकल संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करने वाली युवती ने संस्थान के संचालक को कथित प्रेम संबंधों में उलझाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुरानी फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी देकर युवती ने उनसे चार लाख रुपये से अधिक वसूल लिए। लगातार पैसों की मांग से परेशान होकर व्यवसायी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले मेडिकल व्यवसायी ने एक जरूरतमंद युवती को अपने संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम दिया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध बन गए। कुछ समय बाद युवती की शादी दूसरे युवक से हो गई, लेकिन वैवाहिक संबंध ज्यादा समय तक नहीं चल सके। युवती ससुराल छोड़कर अलग रहने लगी।
आरोप है कि इसके बाद युवती ने दोबारा मेडिकल व्यवसायी से संपर्क करना शुरू किया। व्यवसायी ने जब उससे संबंध रखने से इनकार किया तो युवती पुराने फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगी। बदनामी के डर से व्यवसायी ने उसकी मांग पूरी करना शुरू कर दिया।
शिकायत के मुताबिक, व्यवसायी ने शुरुआत में युवती को दो लाख रुपये दिए। इसके बाद भी उसकी मांग जारी रही। युवती की धमकियों से परेशान होकर व्यवसायी ने अलग-अलग किस्तों में दो लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। इस तरह चार लाख रुपये से ज्यादा देने के बाद भी जब मांग बंद नहीं हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की।
कोतवाली पुलिस ने युवती के खिलाफ एक्सटॉर्शन का अपराध दर्ज किया है। जांच में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विवरण जुटाया जा रहा है। पुलिस रकम भेजने की तारीख, संबंधित बैंक खातों और कथित धमकियों से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। थानेदार का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





