छत्तीसगढ़

बांध में डूबी दोनों युवतियों की मिली लाश

Nil dhankar
3 April 2022 10:27 AM IST
बांध में डूबी दोनों युवतियों की मिली लाश
x

धमतरी। नाव में सवार होकर जल विहार के दौरान एक अप्रैल को सोंढूर बांध में नाव पलट गई थी। इस दुर्घटना में गरियाबंद जिले के धवलपुर की बिंदिया नागेश और मोनिका नेताम डूब गई थीं। दो अप्रैल को एसडीआरफ और पुलिस के गोताखोरों ने बिंदिया और मोनिका का शव खोज लिया।

पुलिस के अनुसार गरियाबंद जिले के धवलपुर से धमतरी जिले के ग्राम बेलरबाहरा में बिंदिया नागेश, मोनिका नेताम, फुलेश्वरी नेताम, मानकी नेताम, सीताराम मरकाम, महेश्वर मरकाम, पावेश ठाकुर अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए थे। बेलरबाहरा से सोंढूर बांध लगा हुआ है। इसलिए सभी सोंढूर बांध में सैर सपाटा के लिए पहुंचे। नाव में सवार होकर सभी लोग गहरे पानी में चले गए थे।

Next Story