छत्तीसगढ़

शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, पुलिस का बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
9 Feb 2026 9:37 PM IST
शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, पुलिस का बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर/रामानुजगंज: बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने, राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों से गाली-गलौज, धमकी देने और लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार रामचंद्रपुर ने 11 दिसंबर 2025 को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन में उल्लेख था कि पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के आदेश के पालन में 9 दिसंबर 2025 को बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धमकाया, गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर शासकीय कार्य में गंभीर व्यवधान उत्पन्न किया। आरोप है कि आरोपियों ने लगभग दो घंटे तक अधिकारियों को घेरे रखा और सड़क जाम की।
घटना के संबंध में थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 296, 351(3), 191(1), 221, 132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कुल 15 आरोपियों को 9 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य संकलन के पश्चात उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story