छत्तीसगढ़

पति के मोबाइल पर आया पत्नी की अश्लील फोटो, बदनाम करने वाला गिरफ्तार

Nil dhankar
1 July 2023 1:17 PM IST
पति के मोबाइल पर आया पत्नी की अश्लील फोटो, बदनाम करने वाला गिरफ्तार
x
छग

जांजगीर। एक व्यक्ति के मोबाइल एक युवक ने उसकी पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक हिमांशु कोसले के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सारागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक महिला ने 13 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ठठारी बाराद्वार निवासी युवक हिमांशु कोसले ने 9 जून को उसके पति के मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटेा व वीडियो शेयर की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 ख के तहत मामला दर्ज किया था।

लुटेरा भी गिरफ्तार

करीब दो साल पहले घर में घुसकर मारपीट करने व सोने, चांदी के जेवरात समेत 30 हजार नकदी लूटकर भागे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस घटना में शामिल तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। एक अन्य आरोपी जितेंद्र दास उर्फ लल्ला घटना के समय से ही फरार था। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूट की घटना दिनांक 24 अगसत 2021 को देवरहा निवासी योगेश राठौर रात 9 बजे ढाबा से खाना खाकर अपने घर आया। देर रात करीब 1 बजे अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बीड़ी सिगरेट की मांग की। उसने दरवाजा खोलकर बाउंड्री में लगे गेट से सिगरेट को बाहर दिया।

इसके बाद उस व्यक्ति ने और सामान की मांग की तो उसे लेने के लिए योगेश अपने घर आ रहा था इसी दौरान दो आदमी दीवार फांदकर आंगन में कूद गए तो योगेश घर अंदर गया और दरवाजा बंद किया और उसके घर घुसकर सामान लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले पकड़ कर जेल भेजा था। जितेंद्र दास उर्फ लल्ला फरार था।

Next Story