छत्तीसगढ़

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी में डाला अश्लील फोटो, रायपुर से गिरफ्तार

Nilmani Pal
2 Dec 2022 3:06 PM IST
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी में डाला अश्लील फोटो, रायपुर से गिरफ्तार
x

रायपुर। इंस्टाग्राम में फर्जी आई.डी. बनाकर अश्लील फोटो और स्टोरी अपलोड़ करने वाले आरोपी हर्ष कुमार क्षत्री को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम में प्रार्थिया के नाम का फर्जी आई.डी. बनाकर उसका फोटो लगाकर आई.डी. में अश्लील फोटो एवं स्टोरी अपलोड़ किया जा रहा है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 375/22 धारा 67(ए) आई.टी.एक्ट एवं 509(ख) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की साईबर विंग तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से प्रकरण में अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित कर वीरभद्र नगर कोतवाली निवासी हर्ष कुमार क्षत्री को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी हर्ष कुमार क्षत्री को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी हर्ष कुमार क्षत्री को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी - हर्ष कुमार क्षत्री पिता स्व. प्रेमलाल क्षत्री उम्र 19 साल निवासी मारवाड़ी शमशान घाट के पास वीरभद्र नगर थाना कोतवाली रायपुर।

Next Story