छत्तीसगढ़

महीनेभर से कर रहा अश्लील मैसेज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Nil dhankar
20 May 2022 11:04 AM IST
महीनेभर से कर रहा अश्लील मैसेज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
x

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र में रहने वाले ड्राइवर की बेटियों की फोटो पर अश्लील कमेंट कर युवक परेशान कर रहा है। इसके साथ ही वह युवतियों को अश्लील मैसेज भी भेज रहा है। पीड़ित ड्राइवर ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सीपत क्षेत्र में रहने वाले ड्राइवर ने अपनी शिकायत में बताया कि एक युवक उनके मोबाइल पर एक महीने से अश्लील मैसेज कर रहा है। उन्होंने बताया कि युवक तरुणदास मानिकपुरी जांजगीर-चांपा जिले के देवकोनी में रहता है। वह वाट्सएप गु्रप में उनकी बेटियों की तस्वीर वायरल कर अश्लील गाली-गलौज करता है। इसके अलावा उसके मोबाइल पर भी काल कर गाली-गलौज करता है। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story