छत्तीसगढ़
नर्सिंग की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, शादी की बात पर मुकरा, अब मामला पुलिस तक पहुंचा
jantaserishta.com
6 Sept 2024 8:54 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कई बार संबंध बनाए.
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल से नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। लेकिन जब युवती ने दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पूरा मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, बुढार की रहने वाली युवती वर्तमान में भोपाल में रहकर बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही है। छात्रा की बुआ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहती है, जहां उसका आना-जाना लगा रहता है। एक बार वह अपनी रिश्तेदार के घर गई थी, जहां बुआ का भांजा भी आया हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
छात्रा और आरोपी के बीच इतनी गहरी दोस्ती हो गई कि युवक उससे मिलने के लिए कई बार भोपाल जाने लगा। मुलाकात प्यार में बदली और युवती को शादी करने का वादा कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए।
जब शादी की नौबत आई तो युवक आनाकानी करने लगा। जिससे आहत होकर छात्रा ने परिजनों को पूरी बात बताई और बुढार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले रिश्तेदार के खिलाफ धारा 376, 367 (2)n के तहत जीरो में मामला दर्ज कर लिया है। शहडोल एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर बुढार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी प्रकरण डायरी भोपाल संबंधित थाने में भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





