छत्तीसगढ़

प्यार में नर्स को मिला धोखा, तो खा ली एक्सपायरी दवा, हालत गंभीर

Shantanu Roy
30 Sep 2021 3:27 PM GMT
प्यार में नर्स को मिला धोखा, तो खा ली एक्सपायरी दवा, हालत गंभीर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने नर्स को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरी महिला से शादी रचा ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित नर्स ने एक्सपायरी दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

मुंगेली जिले में रहने वाली 28 वर्षीय युवती सिविल लाइन क्षेत्र के निजी अस्पताल में नर्स है। काम के दौरान उसकी पहचान बिल्हा क्षेत्र के निपनिया निवासी रामकुमार कोसले से हुई। इस बीच युवक ने एक ही समाज से होने की बात कहते हुए युवती को शादी का झांसा दिया। उसने युवती को अपने दोस्त के बिल्हा स्थित फार्म हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया। एक साल तक वह युवती को शादी का झांसा देता रहा। इस बीच युवक ने दूसरी युवती से शादी कर लिया। इसके बाद उसने नर्स से बात करना बंद कर दिया।
साथ ही काम छोड़कर उसने नर्स का नंबर भी ब्लाक कर दिया। इससे परेशान नर्स युवक के घर पहुंच गई। वहां उसे युवक की शादी की बात पता चली। वहीं, युवक ने भी उसे घर से निकाल दिया। इससे परेशान नर्स ने 17 सितंबर को अपने घर में एक्सपायरी दवा खा ली। इससे तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे। सिम्स में उपचार के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित युवक अपने घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सिविल लाइन पुलिस ने पहुंचाया बिल्हा
उपचार के बाद पीड़ित युवती दुष्कर्म की शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। थाने में घटना की जानकारी लेने पर पता चला कि घटनास्थल बिल्हा है। इस पर पुलिस ने पीड़ित को शासकीय वाहन से बिल्हा थाने पहुंचाया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Next Story