छत्तीसगढ़

दवा लेने के बाद नर्स की हुई मौत, परेशान थी पेट दर्द से

Nil dhankar
28 May 2023 1:52 PM IST
दवा लेने के बाद नर्स की हुई मौत, परेशान थी पेट दर्द से
x
छग

अंबिकापुर। निजी नर्सिंग होम में काम करने वाली स्टॉफ नर्स ने अधिक मात्रा में दवा खा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरजा में 25 वर्षीय स्टाफ नर्स ने अज्ञात कारणों से हॉस्पिटल से ही लाकर क्लोरो क्वीन दवाई पी गई। कुछ देर बात उसे बेचैनी होने लगी और जब वह उल्टी करने लगी तो परिजन को इसकी भनक लगी।

आनन-फानन में नर्स के परिजन ने किसी तरह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लेकर पहुंचे, लेकिन अधिक दवाओं के सेवन के कारण उसकी मौत रास्ते में ही हो गई थी। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसे जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने बताया कि परिजन से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि नर्स पहले भी पेट दर्द के कारण दवाई पीती थी।


Next Story