छत्तीसगढ़

नर्स ने की आत्महत्या, हमर क्लिनिक में पदस्थ थीं

jantaserishta.com
24 Aug 2026 11:39 AM IST
नर्स ने की आत्महत्या, हमर क्लिनिक में पदस्थ थीं
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: भिलाई में हमर क्लीनिक में काम करने वाली एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर की है। मृतका की पहचान अहिवारा निवासी नेहा महिलांग के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच साल से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के तौर पर काम कर रही थी। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, नेहा घासीदास नगर, जामुल में एक कमरे में रहती थी। इसी कमरे में उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।
कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला घटना की जांच के दौरान पुलिस को कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नेहा किन परिस्थितियों से गुजर रही थी और घटना से पहले उसके साथ क्या हुआ था। पुलिस उसके मोबाइल फोन, बातचीत और आसपास की परिस्थितियों की भी जांच कर सकती है। इसके साथ ही हमर क्लीनिक में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।
पांच साल से स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी थी नेहा पिछले करीब पांच साल से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही थी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा है। वहां से शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story