छत्तीसगढ़

Raipur में आज NSUI का प्रदर्शन

Nilmani Pal
2 July 2024 8:52 AM IST
Raipur में आज NSUI का प्रदर्शन
x

रायपुर raipur news। रायपुर में बस्तर के लोहांडीगुड़ा के आदिवासी छात्र Tribal Student की हत्या के विरोध में आज कांग्रेस प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी. राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करने का ऐलान किया गया है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं. सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन एनएसयूआई NSUI द्वारा आयोजित किया जाएगा.

Congress कांग्रेस ने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री की अकर्मण्यता और अनुभवहीन गृहमंत्री के क्रियाकलाप से आए दिन राजधानी समेत.. प्रदेश में अपहरण, हत्या व मॉब लिंचिंग.. जैसी गंभीर घटनाएं घट रही हैं. बस्तर के लोहंडीगुड़ा निवासी 21 वर्षीय छात्र मंगल के मुरिया को रायपुर कुछ आपराधिक तत्व, के लोगों द्वारा सरेआम अपहरण कर पीट- पीट कर मार डाला गया.

Next Story