छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के CM को गुलाब देगी NSUI, जानें क्या है पूरा माजरा
jantaserishta.com
30 Aug 2024 8:58 AM IST

x
रायपुर: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI आज CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को गुलाब देगी। इसके साथ ही गेट वेल सून का कार्ड भी देगी।
बताया जा रहा है कि NSUI के नेता CM हाउस जाएंगे। NSUI के पदाधिकारी सूर्यकांत वर्मा, अजीत कोसले और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताएंगे। दरअसल, बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 4 दिन पहले ही भूपेश बघेल के काफिले पर हमले का विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसको लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है।
NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि सरकार लगातार हमारे साथियों पर दबाव बनाकर कार्रवाई कर रही है, जो की गलत है। हमारे विधायक समेत युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं पर जो कार्रवाई की गई है, वह सरासर गलत है। नीरज पांडेय ने कहा कि हम लगातार इसका विरोध कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। जल्दी हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं की रिहाई नहीं होगी तो यह आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





