छत्तीसगढ़
NSUI ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
Shantanu Roy
28 March 2026 5:30 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण के बढ़ते मामलों को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, रायपुर नगर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बाजपाई के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि थाना तेलीबांधा क्षेत्र में संचालित Piano Project, Rasta Restaurant तथा नवा रायपुर स्थित Else Where Cafe सहित अन्य खुले क्षेत्र में संचालित क्लब और रेस्टोरेंट रात 10 बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे और संगीत का संचालन कर रहे हैं। एनएसयूआई ने इसे सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और Noise Pollution (Regulation and Control) Rules, 2000 का उल्लंघन बताया।
एनएसयूआई के पदाधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार का ध्वनि प्रदूषण स्थानीय निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों के लिए गंभीर असुविधा उत्पन्न कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। आशीष बाजपाई ने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।
एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो संगठन आम नागरिकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर एनएसयूआई के ज़िला सचिव खुशराज ढील्लन, महाविद्यालय अध्यक्ष अनिकेत महतो, महासचिव साहिल राजा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एनएसयूआई ने इस कदम को स्थानीय निवासियों के हित में जरूरी कदम बताया और कहा कि ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण के लिए सक्रिय प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर लगातार नजर रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर गंभीर कदम उठाए जाएंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





