छत्तीसगढ़

प्राचार्य के खिलाफ एनएसयूआई ने खोला मोर्चा, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Nilmani Pal
3 Feb 2023 7:04 AM GMT
प्राचार्य के खिलाफ एनएसयूआई ने खोला मोर्चा, लगाए मुर्दाबाद के नारे
x
छग

सीतापुर। ड्यूटी से हमेशा गायब रहने वाली महाविद्यालय की प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनएसयूआई ने गेट पर ताला जड़ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच प्राचार्य मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एनएसयूआई ने महाविद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन लगाने समेत तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। तीन दिन के अंदर मांग पूरी नही होने पर एनएसयूआई ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि, शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य शशिमा कुजूर पर अक्सर ड्यूटी से गायब रहने का आरोप लगता रहा है। प्राचार्य के इस रवैये को लेकर छात्र संगठनों ने कई बार महाविद्यालय में ताला जड़ते हुए उग्र आंदोलन किया पर प्राचार्य के सेहत पर इसका जरा भी असर नही हुआ। प्राचार्य के इस रवैये से परेशान महाविद्यालय के छात्रों ने भी पूर्व में कॉलेज के गेट पर तालाबंदी करते हुए प्राचार्य को यहाँ से हटाने की मांग की थी। इसके बाद भी प्राचार्य के विरुद्ध न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही उन्हें यहाँ से हटाया गया। इससे प्राचार्य का हौसला बढ़ता गया और वो महाविद्यालय से लगातार गायब रहने लगी। जिला मुख्यालय में रहकर डयूटी करने वाली प्राचार्य कभी कभार केवल हस्ताक्षर करने आती है, और-आगे पीछे का हस्ताक्षर करते ही वापस घर लौट जाती है। इसके बाद प्राचार्य को न तो महाविद्यालय से कोई मतलब रहता है और न ही छात्रों के भविष्य से कोई लेना देना रहता है।

Next Story