छत्तीसगढ़
एनएसएस युवाओं को सच्चे नागरिक बनाने की सशक्त कड़ी: उच्च शिक्षामंत्री
Shantanu Roy
22 Jan 2026 9:29 PM IST

x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। दाऊ कल्याण शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार में बुधवार को 7 दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक किरण सिंह देव सहित जनप्रतिनिधियों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। 7 दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर में विभिन्न जिलों के छात्र छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओ को राष्ट्र निर्माता एवं सच्चे नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाता है। पढ़ाई के साथ दायित्व बोध,नई संवेदना कर्तव्य बोध भी कराता है।
इस राज्य स्तरीय शिविर में प्रतिभागी व्यक्तित्व को निखारने के साथ आगे बढ़ने का गुरु सीखेंगे। प्रतियोगिता केवल हार जीत ही नहीं बल्कि बेहतर नागरिक बनने के गुण भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का वे स्वयं विद्यार्थी रहे है और यहां अतिथि बनना गर्व की बात है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस महाविद्यालय के लिये नये भवन निर्माण हेतु 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में देशभक्ति, बेहतर नागरिक बनने के गुण विकसित करता है। इस शिविर में विभिन्न जिलों के छात्रों के साथ सीखने का अवसर मिलेगा। सभी प्रतिभागी इस शिविर का बेहतर सदुपयोग करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





