छत्तीसगढ़

NSS प्रभारी जबरन नमाज पढ़ाने के मामले में अरेस्ट, कई और लोग होंगे गिरफ्त में

Nil dhankar
1 May 2025 12:34 PM IST
NSS प्रभारी जबरन नमाज पढ़ाने के मामले में अरेस्ट, कई और लोग होंगे गिरफ्त में
x
छग

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में आयोजित एनएसएस कैंप के दौरान जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस विवाद में नामजद तत्कालीन एनएसएस प्रभारी प्रो. दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ 8 अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी।

यह कार्रवाई बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। कोटा पुलिस ने दिलीप झा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य आरोपी कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज हो सकती है।

गौरतलब है कि यह मामला 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर से जुड़ा है। शिविर में कुल 159 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से केवल 4 छात्र मुस्लिम समुदाय से थे। आरोप है कि 31 मार्च को ईद के दिन सुबह हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाई गई थी।

Next Story
null