छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे NSA अजीत डोभाल, रॉ चीफ और आईबी चीफ

Nilmani Pal
28 Nov 2025 1:44 PM IST
रायपुर पहुंचे NSA अजीत डोभाल, रॉ चीफ और आईबी चीफ
x

रायपुर। नवा रायपुर स्थित IIM कैंपस में आज, 28 नवंबर से 30 नवंबर तक DGP-IG कॉन्फ्रेंस शुरू हो रही है। थोड़ी देर में कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। लेकिन इससे पहले NSA अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन, आईबी चीफ तपन डेका अफसरों की बैठक ले रहे हैं।

पहले दिन कॉन्फ्रेंस में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगातार बैठकें चलेंगी। इन बैठकों में देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और भविष्य की रणनीतियों पर उच्चस्तरीय चर्चा की जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही गुरुवार रात रायपुर पहुंचे थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। वे आज रात रायपुर पहुचेंगे। देशभर से लगभग 600 अधिकारी और VIP इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हैं।

PM को नए स्पीकर हाउस M-1 में ठहराया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास M-11 में ठहरे हैं। इस बार सम्मेलन में पहली बार SP रैंक के अधिकारी भी शामिल हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए माना एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद किया गया है। यात्री गेट-2 से आ सकते हैं। सम्मेलन के दौरान नया रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर भी प्रतिबंध है।

Next Story