
x
कोरिया। प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से समय सीमा की बैठक के आयोजन में बदलाव किया गया है। अब यह बैठक प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, बैठक के तुरंत बाद जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। अभी तक हर सप्ताह मंगलवार को समय-सीमा की बैठक व जनदर्शन का आयोजन होते थे।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय सीमा की बैठक के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।
Next Story





