छत्तीसगढ़
साइबर अपराधियों पर अब होगा ताबड़तोड़ प्रहार: मंत्री नेताम
Shantanu Roy
19 May 2025 7:20 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय के Indian Cybercrime Coordination Centre (I4C) द्वारा शुरू की गई e-Zero FIR पहल को लेकर छत्तीसगढ़ के कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत को साइबर अपराध के विरुद्ध एक निर्णायक लड़ाई की ओर ले जाएगी और डिजिटल सुरक्षा को सशक्त बनाएगी।
साइबर अपराधियों पर अब होगा ताबड़तोड़ प्रहार!
— Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) May 19, 2025
गृह मंत्रालय के Indian Cybercrime Coordination Centre (I4C) की नई e-Zero FIR पहल के तहत NCRP या 1930 पर दर्ज साइबर वित्तीय अपराध अब स्वतः ही FIR में तब्दील होंगे, शुरुआत में ₹10 लाख से अधिक की ठगी के मामलों पर तेज़ कार्रवाई की जाएगी।…
कृषिमंत्री नेताम ने बताया कि अब NCRP पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज साइबर वित्तीय अपराध स्वतः एफआईआर में तब्दील हो जाएंगे। शुरुआती चरण में यह सुविधा ₹10 लाख से अधिक की ठगी वाले मामलों में लागू की जा रही है। इससे जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि यह पहल पहले दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई थी और अब इसे देशभर में लागू करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इससे देश की साइबर सुरक्षा प्रणाली और अधिक स्मार्ट, प्रभावी व डिजिटल रूप से एकीकृत होगी।
मंत्री नेताम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इस क्रांतिकारी पहल के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद और अभिनंदन ज्ञापित किया। उन्होंने कहा, “यह कदम भारत को साइबर अपराधों से मुक्त एक मजबूत डिजिटल राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ाएगा। देश की जनता अब और अधिक सुरक्षित महसूस करेगी।”
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी साइबर ठगी या डिजिटल अपराध के मामले में तत्काल NCRP पोर्टल या 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करें, जिससे पुलिस व साइबर विशेषज्ञ समय रहते कार्रवाई कर सकें। यह पहल डिजिटल भारत को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





