छत्तीसगढ़

अब नम्रता देख सकेगी दुनिया अपनी आंखों से, आपरेशन सफल होने पर कलेक्टर ने दी बधाई

Nil dhankar
23 Oct 2021 8:27 PM IST
अब नम्रता देख सकेगी दुनिया अपनी आंखों से, आपरेशन सफल होने पर कलेक्टर ने दी बधाई
x
छत्तीगसढ़

दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय दन्तेवाड़ा में आज कलेक्टर दीपक सोनी ने विकासखण्ड गीदम के ग्राम पंचायत कुटुलनार निवासी संतोष पेगड़ माता असंती पेगड़ की पुत्री कुमारी नम्रता पेगड़ को आँख के सफल ऑपरेशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कुमारी नम्रता पेगड़ की उम्र 8 माह है जो जन्म से दोनो आँखों से दृष्टिहीन थी। जिला प्रशासन द्वारा कुमारी नम्रता पेगड़ के आँख के ऑपरेशन के लिए लगभग 1 लाख 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई थी। उनका ऑपरेशन चैन्नई के श्री शंकर नेत्रालय मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन में 21 सितम्बर 2021 को हुआ। अभी नम्रता के दाहिने आँख का ऑपरेशन किया गया जो सफल रहा। इस मौके पर ग्राम पंचायत कुटुलनार सरपंच श्री सोनाराम मुरामी मौजूद थे।

Next Story