छत्तीसगढ़

अब गाय पर हो रही है राजनीति : सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
2 Oct 2022 2:29 PM IST
अब गाय पर हो रही है राजनीति : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गाय को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि गाय पर राजनीति हो रही है, देश में गाय वोट देने का काम करती है जबकि दुनिया में गाय दूध देने का काम करती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या देश विभाजन के कारण नहीं हुई बल्कि महात्मा गांधी की हत्या का कारण श्रम का सम्मान करना था। गांधी जी ने मजदूर, दलितों के कर्म का सम्मान किया। इन वर्गों को गुलाम बनाए रखने वालों ने गांधी की हत्या कर दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार के पास गिनी-चुनी खाद फैक्ट्रियां हैं। छत्तीसगढ़ में साढे 8 हजार खाद की फैक्ट्रियां हैं, छत्तीसगढ़ का घुरुवा हमारे लिए फैक्ट्री की तरह है।


Next Story