छत्तीसगढ़

अब इस तारीख तक बंद रहेगा केशकाल घाट, देखें रूट प्लान

jantaserishta.com
26 Nov 2024 12:18 PM IST
अब इस तारीख तक बंद रहेगा केशकाल घाट, देखें रूट प्लान
x
फोटो: सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: छ्त्तीसगढ़ में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर स्थित केशकाल घाट में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। यह काम 10 नवंबर से शुरू हुआ था, तब विभाग ने कहा था कि 25 नवंबर तक काम पूरा हो जाएगा। लेकिन, अब यह तारीख बढ़कर 10 दिसंबर हो गई है। ऐसे में आज 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक इन 15 दिनों के लिए घाट बंद रहेगा।
ऐसे में रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर जाने वाले यात्रियों को फिर से परिवर्तित मार्ग से आवाजाही करनी पड़ेगी। यात्रियों को कांकेर से केशकाल पहुंचने पहले लगभग 30 किमी का सफर तय करना पड़ता था, तो अब दुधवा वाले डायवर्ट मार्ग से लगभग 60 से 70 किमी घूमकर आना पड़ रहा है। हालांकि उस मार्ग की भी हालत खस्ता हो गई है। ऐसे में यात्रियों को काफी तकलीफ हो रही है
दरअसल, सड़क की जर्जर स्थिति और बार-बार घाट जाम की समस्या से निजाद पाने के लिए NH और PWD विभाग सड़क मरम्मत का काम करवा रहा है। पिछले 15 दिनों से यात्रियों को लंबा सफर तय कर दूसरे मार्ग से रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर जाना पड़ रहा है।
ये होगा मार्ग...
यात्री बसों के लिए- रायपुर और जगदलपुर दोनों दिशाओं से आने-जाने वाली यात्री बसों को जगदलपुर से कोंडागांव, केशकाल के विश्रामपुरी चौक, विश्रामपुरी मचली, गोविंदपुर, दुधावा, धमतरी होते हुए रायपुर जाना होगा।
दो पहिया, चार पहिया और इमरजेंसी वाहनों के लिए- रायपुर की ओर से आने वाले रायपुर, धमतरी, कांकेर, केशकाल घाट से होते हुए कोंडागांव और फिर जगदलपुर जा सकते हैं। वहीं जगदलपुर से कोंडागांव, केशकाल बटराली, रांधा , उपरमुरवेंड, मुरनार कांकेर, धमतरी और फिर रायपुर तक जा सकते हैं।
मालवाहक भारी वाहनों के लिए - जगदलपुर से, कोंडागांव, केशकाल, विश्रामपुरी, मालगांव, बोरई, नगरी, दुगली, कुरूद होते हुए रायपुर जा सकते हैं। वहीं रायपुर से आने वाली वाहनें रायपुर, धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंच सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story