छत्तीसगढ़

कवासी लखमा बोले - 2024 में राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री

Nil dhankar
8 Jan 2023 10:20 AM IST
कवासी लखमा बोले - 2024 में राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री
x

रायपुर। प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में मंत्री लखमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि, छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पास मुख्यमंत्री के लायक कोई चेहरा नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को दौरे पर तंज कसते हुए कहा, चुनाव से पहले अमित शाह छत्तीसगढ़ आए हैं. उन्हें यहां के लोगों को कुछ देना चाहिए, चाहे जीएसटी का पैसा हो या बाकी रुका हुआ पैसा. साथ ही 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का भी दावा किया.

मंत्री लखमा ने आगे कहा, नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री का चेहरा हैं वह भी बेनकाब होंगे. 2023 में छत्तीसगढ़ की सरकार बनेगी और 2024 में राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. यह लिखकर रख लेना मैं झूठ नहीं बोलता. बीजेपी के लोग कितनी भी बैठक कर लें, लेकिन आम जनता कांग्रेस के साथ है. छत्तीसगढ़ के लोग नेहरू-गांधी परिवार को मानते हैं.

आगे उन्होंने कहा, बीजेपी को महंगाई कम करनी चाहिए, तभी तो जनता इन्हें वोट देगी. यह कितना भी प्रोपेगेंडा अपना लें, लेकिन जनता समझदार है, कांग्रेस के साथ है. पांच उपचुनाव में एक भी सीट बीजेपी को नहीं मिली, इस बार हमारा टारगेट 90 विधानसभा सीट में जीत को लेकर है.


Next Story