
जनता से रिश्ता की खबर का असर: हमारी खबर सच निकली
सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड ओम खेमानी पकड़ाया
यूट्यूबर बाबू खेमानी के भाई को पुलिस ने दबोचा,
पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया
पुलिस भी बदलते अपराध स्वरूप को देखते हुए रणनीति बदल रही
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संचालित अवैध सट्टा नेटवर्क पर अंकुश की कवायद
आरोपियों को ड्रोन और जीपीएस सिस्टम की मदद से पकड़ रहे
पुलिस कमिश्नरी में 8 से 10 धाकड़ नए युवा आईपीएस राजधानी में कर रहे कड़ी मेहनत नतीजा दिन प्रतिदिन नए खुलासों के साथ हो रहे
अनिल आलू का सट्टा पुलिस के रडार में कटोरा तालाब से लेकर मुंबई के ठाणे तक क्रिकेट सट्टे का फैला कारोबार
रायपुर (जसेरि)। रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का बड़ा खुलासा बाबू खेमानी का भाई ओम खेमानी निकला ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड अब बाबू पठान और ईमो उफऱ् इमरान पठान पर जल्द होगी कार्रवाई जनता से रिश्ता का बड़ा खुलासा सच साबित, कबीर नगर में 17 लाख नगदी जब्त जनता से रिश्ता ने उठाए थे सवाल, पुलिस रेड में सट्टा रैकेट बेनकाब जनता से रिश्ता की रिपोर्ट के बाद हरकत में आई पुलिस, चार आरोपियों को गिर तार किया।
ऑनलाइन बैटिंग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई जनता से रिश्ता की खबर के बाद मचा हडक़ंप, सट्टा गिरोह पकड़ा गया जनता से रिश्ता की पड़ताल सही, यूल खातों से चल रहा था सट्टा कारोबार जनता से रिश्ता के खुलासे के बाद कबीर नगर में एण्टी क्राइम यूनिट की रेड जनता से रिश्ता ने पहले ही किया था संकेत, अब सट्टा रैकेट पर शिकंजा जनता से रिश्ता की खोजी रिपोर्ट से खुली पोल, ऑनलाइन सट्टा संचालक गिर तार किया।
राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिर तार कर उनके कब्जे से 17 लाख रुपये नगदी, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और बड़ी सं या में एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड जब्त किए गए। यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि जनता से रिश्ता द्वारा उठाए गए मुद्दे और खुलासे तथ्यात्मक रूप से सही साबित हो रहे हैं। सूत्र बताते है कि यूट्यूबर बाबू खेमानी का भाई ओम खेमानी सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड है। जल्द से जल्द पुलिस इससे और भी सट्टे के नेटवर्क का खुलासा कर सकती है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11.फरवरी.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत फेस-02 तिरंगा चौक के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तस्दीक और वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की।
पुलिस ने रीलबाजी का भूत उतारा
पुलिस को देखते ही वहां मौजूद व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम की मुस्तैदी और घेराबंदी के चलते सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी बताए। मोबाइल फोन की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट्स के माध्यम से मास्टर आईडी तैयार कर सट्टा खेलना और खिलाना कर रहे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को कमीशन के आधार पर आईडी उपलब्ध कराते थे और आईडी की बिक्री से अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे। जांच में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया कि आरोपी रकम के लेन-देन के लिए तथाकथित यूल खातों का उपयोग कर रहे थे। ये खाते किराये पर लिए गए थे, जिनका इस्तेमाल सट्टे की रकम ट्रांसफर करने और असली स्रोत छुपाने के लिए किया जाता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे खाताधारकों की जानकारी एकत्र की जा रही है। शीघ्र ही उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17,00,000 रुपये नगदी, 07 मोबाइल फोन, 04 बैंक पासबुक, 01 चेकबुक तथा 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जब्त किए। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 19,70,000 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं बीएनएस की धारा 112(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिर तार आरोपी ओम खेमानी सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड (थाना आमानाका) और दीपक सचदेवा (थाना ख हारडीह) पूर्व में भी सट्टा प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुके हैं। इसके बावजूद अवैध गतिविधियों में पुन: संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने स त कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) कार्यालय के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टा के कुल 03 प्रकरणों में 14 आरोपियों की गिर तारी की जा चुकी है। इन कार्रवाइयों में 1,04,85,000 रुपये नगदी, 02 लैपटॉप, 27 मोबाइल फोन, 04 चारपहिया वाहन, बैंक दस्तावेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित कुल लगभग 1,92,20,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदलते अपराध स्वरूप को देखते हुए पुलिस की रणनीति भी लगातार बदली जा रही है। आरोपियों की जीवनशैली, गतिविधियों और डिजिटल ट्रांजैक्शन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित अवैध सट्टा नेटवर्क पर तकनीकी विश्लेषण के जरिए अंकुश लगाया जा रहा है। प्रकरण में यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि कई ग्राहक आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हडक़ंप की स्थिति है। आमजन ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए अवैध सट्टा और नशे के कारोबार के खिलाफ इसी तरह की स त कार्रवाई जारी रखने की मांग की है।





