छत्तीसगढ़

शराबबंदी का फैसला लेना अब कठिन है, बोले टीएस सिंहदेव

Nilmani Pal
8 April 2023 11:50 AM GMT
शराबबंदी का फैसला लेना अब कठिन है, बोले टीएस सिंहदेव
x

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में शराबबंदी के मुड़े पर फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा हैं की बहुत सोच समझकर घोषणापत्र में शराबबंदी का फैसला लिया गया था। महिलाओं की तरफ से विशेष तौर पर यह मांग आई थी की शराबबंदी की जानी चाहिए। वही उनका मानना हैं की शराबबंदी का फैसला लेना अब कठिन है। सिंहदेव ने यह भी स्वीकार किया की जो शराबबंदी चाहते हैं वह उन्हें वोट नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा की अगर भाजपा ने भी वादे पर अमला नहीं किया तो लगता है वोट नोटा में चले जाएंगे। इस तरह उनके बयान ने एक बार फिर से प्रदेश में शराबबंदी की संभावनाओं को धुंधला कर दिया हैं। हालाँकि उन्होंने कल यह भी कहा था की इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर ही लिया जा सकेगा। टीएस सिंहदेव ने वृहस्पति सिंह और बैंककर्मी विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। बकौल सिंहदेव कर्मचारी-अधिकारी पर हाथ उठाना सही नहीं हैं। उन्होंने प्रजातंत्र में हाथ उठाने, पैर चलाने को भी गलत बताया हैं।

Next Story