छत्तीसगढ़

अब दोपहर में भी हो रहा ठंड का अहसास

Nil dhankar
9 Oct 2023 3:42 PM IST
अब दोपहर में भी हो रहा ठंड का अहसास
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून लगभग आज विदा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों से मानसून लौट चुका है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग से लगभग बारिश का मौसम लौट चुका है। लेकिन बस्तर संभाग से अभी मानसून की विदाई नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक दो दिनों में बस्तर से मानसून की विदाई हो जाएंगी। मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के आस-पास अभी कोई मानसूनी सिस्टम नही है। आने वाले 48 घंटों में मौसम में बदलाव के आसार नहीं है।

शनिवार को पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया था। इस दौरान पारा 35 डिग्री या उसके आस-पास पहुंचेगा। राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने के आसार हैं। आने वाले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।

Next Story