छत्तीसगढ़
अब तो बैंक भी सुरक्षित नहीं, क्या यही है गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ : बृजमोहन अग्रवाल
Nil dhankar
19 Sept 2023 3:10 PM IST

x
रायपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायगढ़ में बैंक डकैती की घटना पर चिंता जताई है। वहीं भूपेश सरकार की लचर कानून पर सवाल उठाया है। बृजमोहन ने कहा कि भूपेश बघेल जी अब तो छत्तीसगढ़ में बैंक भी सुरक्षित नहीं है।
छत्तीसगढ़ में इससे पहले बैंक लूट की इस तरह की घटना नहीं हुई है। बैंक के मैनेजर को चाकू मार दिया गया। भूपेश बघेल आप छत्तीसगढ़ को कहा ले जाएंगे। क्या यही है गढ़बो नवा छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ को आपने लूट का, अपराध का केंद्र बना दिया है। शर्म करो बघेल जी।
Next Story





