छत्तीसगढ़

अब हर साल मिलेगी 7 हजार रुपए, सरकार ने की राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि में बढ़ोतरी

Nil dhankar
3 Feb 2022 6:29 PM IST
अब हर साल मिलेगी 7 हजार रुपए, सरकार ने की राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि में बढ़ोतरी
x

रायपुर। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि में अब बढ़ोतरी का एलान हो गया है. सालाना 6000 की जगह अब भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लाभार्थियों को अब 7000 रुपये दिया जाएगा. दरअसल आज योजना का शुभारंभ के बाद भाषण के दौरान राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राशि में बढ़ोतरी करने की बात कही थी, जिसके बाद अब यह फैसला लिया गया है.

गांधी 'सेवाग्राम' और 'छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' की रखी आधारशिला

राजीव युवा मितान क्लब योजना किया शुभारंभ

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' और 'राजीव युवा मितान क्लब योजना' का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले 'सेवाग्राम' तथा 'छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story