छत्तीसगढ़
अब स्वस्थ जीवन जी रहे 2 बच्चे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कहा - थैंक यू
Nil dhankar
11 May 2022 5:24 PM IST

x
सरगुजा। सीतापुर विधानसभा के सरमना में भेंट मुलाकात में चिरायु योजना का लाभ लेकर सफल इलाज कराने के बाद स्वस्थ जीवन जी रहे दो बच्चों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि चिरायु योजना से बतौली निवासी साहिल पैकरा 12 वर्ष, का दिल का ऑपरेशन हुआ है। और इसी योजना से सुनन्दी भंडार 6 साल के कटे होठो का भी सफल ऑपरेशन हुआ है। जिसके बाद अब दोनों स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरमना में की गई घोषणाएं
- माड़ नदी भंडार डाँड़ में एनीकट बनेगा
- बतौली से करदना तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा
- चिरगा मोड़ से NH43 तक सड़क निर्माण होगा
- बतौली को राजस्व अनुभाग बनाने परीक्षण कराया जाएगा, संभव न हो तो लिंक कोर्ट शुरू करेंगे
Next Story





