छत्तीसगढ़

कवर्धा पिकअप हादसे में अब 18 मजदूरों की मौत

Nil dhankar
20 May 2024 4:08 PM IST
कवर्धा पिकअप हादसे में अब 18 मजदूरों की मौत
x

रायपुर। कवर्धा पिकअप हादसे में अब 18 मजदूरों की मौत हो गई है। सीएम साय ने X पर लिखा, कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

पुलिस अधिकारी ने हादसे के बारे में बताया कि पिकअप वाहन में 25 से ज्यादा लोग सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए पहुंच गई है।


Next Story