छत्तीसगढ़
कुख्यात लूटेरा गिरफ्तार, बैंकों के आसपास रेकी कर वारदात को दे रहा था अंजाम
Nil dhankar
22 Sept 2022 9:11 AM IST

x
बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस ने ऐसे कुख्यात लूटेरे को गिरफ्तार किया है जो बैंकों के आसपास रेकी कर वारदात को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने इस मामले में पूरा खुलासा किया और बताया कि आरोपी नट गिरोह का सदस्य है. तेज रफ्तार फर्राटेदार बाइक से घटना कारित कर मिनटों में फरार हो जाते थे.
वही बैंकों के आसपास मौजूद रहकर बाहर निकलने वाले लोगों की लगातार रेकी करते थे. आरोपी ने देना बैंक कसडोल से पैसा निकालकर, जा रही महिला का रुपयों से भरा झोला लूटा था, और अपाचे मोटरसाइकिल से ₹28,110 लूटकर फरार हो गए थे. जिसके बाद पुलिस तलाश कर रही थी. आरोपी से पूछताछ जारी है.
आरोपी- मंजय कुमार पिता कान्हाराम नट उम्र 28 साल निवासी ग्राम दिवानपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर
Next Story





