छत्तीसगढ़

13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 21 सहायिका की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Nilmani Pal
24 Dec 2022 5:29 AM GMT
13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 21 सहायिका की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
x

दुर्ग। आंगनबाड़ी में सहायिका एवं कार्यकर्ता की नियुक्ति के लिए बाल विकास परियोजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 21 आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति के लिए आवेदन 26 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2030 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग में पांच बिल्डिंग, बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास, दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय में 11 से 5 बजे तक जमा कर सकते है।

आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच और सेवा की अधिकतम आयु 62 वर्ष होगी व वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए। अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदक पद हेतु आवेदन कर सकते है।


Next Story