छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य हज समिति के गठन की अधिसूचना जारी

jantaserishta.com
20 Jan 2022 10:29 PM IST
छत्तीसगढ़ राज्य हज समिति के गठन की अधिसूचना जारी
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हज समिति के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार समिति के पदेन सदस्यों छोड़कर अन्य सदस्यों का कार्यकाल राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से तीन वर्ष होगा।

वन एवं जलवायु परिवर्तन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर को छत्तीसगढ़ राज्य हज समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार मुस्लिम धर्म ज्ञान एवं मुस्लिम कानून विशेषज्ञ के रूप में रायपुर के मौलाना कारी सैय्यद अशफाक अहमद, मौलाना डॉ. कारी ईमरान अशरफी, मौलाना असगर मेंहदी को सदस्य राज्य हज समिति का सदस्य बनाया गया है। मुस्लिम समुदाय से शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक क्षेत्र में अनुभव रखने वाले इम्तियाज अहमद (सूरजपुर), श्रीमती डॉ. रूबिना अल्वी (राजनांदगांव), शमीम अख्तर (रायपुर) को सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी-सचिव समिति के पदेन सदस्य होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story