छत्तीसगढ़
CG विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, कब से होगा शुरू?
jantaserishta.com
25 Jun 2024 6:23 PM IST

x
रायपुरः छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने शुरू होगा। यह सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान कुल 5 बैठकें होगी। मानसून सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने आदेश जारी कर दिया है।
विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा की ओर से अधिसूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधान सभा का तृतीय सत्र सोमवार, 22 जुलाई, 2024 से प्रारंभ होकर शुक्रवार, 26 जुलाई, 2024 तक रहेगा। इस सत्र में कुल 05 बैठकें होंगी।इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
इस सत्र में साय सरकार बजट के कई प्रविधानों को लागू करने की घोषणा कर सकती है, जिसमें अधोसंरचना विकास से लेकर सरकारी विभागों में भर्तियां आदि शामिल हैं। पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में विभिन्न घोटालों को लेकर बनी जांच समितियों की कार्यवाही व रिपोर्ट पर भी इस सत्र में चर्चा हो सकती है। इस मानसून सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों पर निर्णय ले सकती है, जिसमें मतांतरण कानून, नक्सलवाद पुर्नवास नीति संशोधन विधेयक आदि शामिल हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्रछत्तीसगढ़ विधानसभाछत्तीसगढ़Chhattisgarh Assembly Monsoon SessionChhattisgarh AssemblyChhattisgarh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





