छत्तीसगढ़

कांग्रेस MLA बृहस्पत सिंह को जारी किया जाएगा नोटिस

jantaserishta.com
27 July 2021 7:05 PM IST
कांग्रेस MLA बृहस्पत सिंह को जारी किया जाएगा नोटिस
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस जारी किया जायेगा। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने दी है. पुनिया ने दावा किया है कि कल तक इस विवाद का समाधान हो जाएगा. प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि टीएस सिंहदेव सदन के बाहर चले गए, हम उनकी भावनाओं को समझते है. जो भी आरोप उन पर लगाए हैं, उसे ध्यान में रखते हुए विधायक बृहस्पत सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया जाएगा. कल इस समस्या का समाधान हो जाएगा. पुनिया से पूछा गया कि क्या सरकार की तरफ से भी कोई कार्रवाई की जाएगी, उस पर उन्होंने कहा कि वो सदस्य या सरकार की तरफ से देख लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ घंटो तक चली लंबी चर्चा के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। बैठक के बाद सिंहदेव जब सीएम के चैंबर से बाहर निकले, तो उनके चेहरे के हावभाव उनकी नाराजगी को बताने के लिए काफी थे। उनसे मीडिया ने उनसे पहला सवाल पूछा कि क्या चर्चा हुई है..जवाब में चलते-चलते मंत्री टीएस सिंहदेव ने बस इतना ही कहा कि .. "वो तो मुख्यमंत्री जी बतायेंगे", "मैंने अपनी बातें कह दी है, मैं अपनी बातों पर अभी भी कायम हूं, जैसी परिस्थिति बनी रही, वैसी" बता दें कि बृहस्पत सिंह मामले में उठे विवाद के बीच अब नया मोड़ आ गया है, आज छत्तीसगढ़ में सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार के जवाब से दुखी होकर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया, वे भी एक इंसान हैं, वे खुद को सदन में बैठने लायक नहीं समझते।

बता दें कि बृहस्पत सिंह मामले में उठे विवाद के बीच अब नया मोड़ आ गया है, आज छत्तीसगढ़ में सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार के जवाब से दुखी होकर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया, वे भी एक इंसान हैं, वे खुद को सदन में बैठने लायक नहीं समझते।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story