छत्तीसगढ़
रिटायर्ड शिक्षक को नोटिस, बच्चों से करवा रहे थे घर का काम
Nil dhankar
20 May 2022 8:25 AM IST

x
बिलासपुर। रिटायर्ड शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक सकरी से लगे हांफा गांव से शिकायत आई थी कि यहां रिटायर्ड शिक्षक आरके यादव छोटी बच्चियों से काम करवा रहे हैं। महिला बाल विकास विभाग की टीम शुक्रवार को शिक्षक के घर पहुंची तो दोनों बच्चियां काम कर निकल रहे थीं।
पूछने पर बताया कि वे काफी समय से यहां झाड़ू, पोंछा सहित अन्य काम कर रहे हैं। जिसके बाद दोनों बच्चियों को बिलासपुर लाया गया। उनके बयान के आधार पर शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





