
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव का बुधवार को जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा एवं ए.पी.सी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 103 विद्यार्थी पंजीकृत पाए गए एवं 4 शिक्षकों में से 02 शिक्षक अनुपस्थित थे।
इस दौरान प्रार्थना सभा में शिक्षिका नीलम साहू तथा पालक प्रतिनिधि लोकेश्वरी ध्रुव उपस्थित रहीं। सहायक शिक्षक तिलक पटेल सुबह 10ः15 बजे विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रधान पाठक दिव्या देवांगन 10ः20 बजे तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे। उन्होंने सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुँचने के लिए निर्देशित किया गया।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा द्वारा प्रधानपाठक दिव्या देवांगन एवं सहायक शिक्षक तिलक पटेल को विद्यालय में समय पर उपस्थित न रहने एवं शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर 02 दिवस भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थी विकास सूचकांक प्रदर्शित पाया गया तथा दैनंदिनी एवं समय-सारणी के अनुसार नियमित अध्यापन कार्य संचालित हो रहा है। शाला में सामाजिक अंकेक्षण 7 अक्टूबर को किया गया है। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी पाया गया कि मासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी तक नहीं किया गया है, जिस पर तत्काल जांच कर परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए ताकि आगामी पालक-शिक्षक बैठक की कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





