छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल के 32 डॉक्टरों को नोटिस जारी, समय पर नहीं पहुंचे थे ड्यूटी में

Nil dhankar
26 April 2022 10:17 AM IST
Notice issued to 32 doctors of district hospital, did not reach duty on time
x
छग

बिलासपुर । जिला अस्पताल का ओपीडी सुबह नौ बजे से शुरू होता है। लेकिन 32 डाक्टर एक घंटे विलंब से सुबह 10 बजे ड्यूटी पर पहुंचे। इसे सिविल सर्जन डा. अनिल गुप्ता ने गंभीरता से लिया। उन्होंने लेट आने वाले 32 डाक्टर को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही साफ किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काट दिया जाएगा।

जिला अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही की वजह से पहुंचने वाले मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। रोजाना ओपीडी सुबह नौ बजे से संचालित होता है। ऐसे में मरीज तो इलाज करवाने के लिए सुबह नौ बजे से पहुंच जाते हैं। लेकिन, डाक्टरों का लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में अक्सर ओपीडी की शुरुआत सुबह 10 से हो पाती है। इसकी वजह से रोजाना सैकड़ों मरीजों को डाक्टर के आने का इंतजार करना पड़ता है। चेतावनी देने के बाद भी डाक्टर समय पर नहीं आ रहे थे। वही सोमवार को इस लेटलतीफी को सिविल सर्जन डा. अनिल गुप्ता ने गंभीरता से लिया। इसके बाद तत्काल देरी से आने वाले सभी डाक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसमें 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर डाक्टरों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story